फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा से भाजपा विधायक के बाद अब पूर्व विधायक साइकिल पर चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की धौरहरा सीट प्रदेश स्तर में लगातार सुरखियों में बनी हुई है। यहां से मौजूदा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने के एक दिन बाद धौरहरा से पूर्व में विधायक रहे शमशेर सिंह शेरु ने भी शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ में सपा में शामिल होने वाले नेताओं में खीरी जिले से शमशेर सिंह का भी नाम खूब चर्चा में रहा। क्योंकि, शमशेर सिंह 2012 में बसपा के टिकट पर धौरहरा से चुनाव लड़े थे और जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद 2017 में भी बसपा ने उन्हें टिकट दिया। लेकिन, इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद शमशेर सिंह ने फोन पर बताया कि शुक्रवार को वह लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सपा में शामिल हो गए हैं। बताया कि पूर्व की बसपा सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य से उनके पहले ही बेहतर ताल्लुकात रहे हैं। लिहाजा उनके नेतृत्व में वह बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हो चुकी है। आगे पार्टी जैसा निर्देश करेगी उसके मुताबिक वह काम करेंगे। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही धौरहरा के मौजूद विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें