फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चोरी के आरोप के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल

Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं में मारपीट में घायल सुमन देवी।
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के मुर्गहा गांव में चोरी के आरोप में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए पलिया सीएचसी भेजा गया है। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मुर्गहा गांव निवासी एक पक्ष की सुमन देवी पत्नी सौदागर ने आरोप लगाया कि बुधवार शाम पास के ही कुछ लोग घर के सामने उसकी पुत्री सोनम को गालियां दे रहे थे, जिसका विरोध करने पर सभी ने एकजुट होकर उसकी पुत्री सोनम की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।
जब वह पुत्री को बचाने गईं तो वहां उसके साथ ही उसके पुत्र आकाश, शिवनारायण, रामनिवास व गर्भवती फूलन देवी को विपक्षियों ने मारा-पीटा, जिसमें सभी घायल हुए हैं। शिवनारायण ने बताया कि उक्त विपक्षी रात घर में घुसकर बीस हजार नकदी चुरा ले गए थे और इसी की बात कहने पर उन्होंने लाठी-डंडा व बांका से सुबह हमला कर दिया।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष के मोहकम, उमेश, जगनेश्वर व एक किशोरी समेत चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी का आरोप गलत है। महिलाओं में मंगलवार को झगड़ा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे सभी ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की पुलिस ने तहरीर लेते हुए घायलों को इलाज के लिए पलिया सीएचसी में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि दो बच्चों में मारपीट होने के बाद घटना हुई थी। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मझगईं में मारपीट में घायल सुमन देवी।

मझगईं में मारपीट में घायल सुमन देवी।

मझगईं में मारपीट में घायल सुमन देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें