फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर ट्रक चालक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव ददरौल निवासी नितिन कुमार (30 वर्ष) ने पत्नी से विवाद होने के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। चार दिन पहले ही कहासुनी होने पर पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन

ट्रक चालक नितिन कुमार का विवाह थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हद्दफ की रश्मि देवी के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। मंगलवार की रात नितिन खाना खाने के बाद अपने मकान में सो गया था। उसने कमरे में धन्नी में रस्सी डालकर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह चाय पीने के लिए बुआ कन्या देवी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। तब चाचा राममोहन को बुलाया।
वह पड़ोसी के मकान से दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। कमरे में शव लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। सूचना पर कांट इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। भतीजे अंकित के अनुसार, रश्मि की पड़ाेसी युवक से दोस्ती होने के चलते उसकी मां ने आपत्ति दर्ज कराते हुए पिपरौला चौकी पर तहरीर दी थी। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर वार्ता कराई गई तो राजीनामा हो गया।
विज्ञापन

पूरे मामले की जानकारी नितिन को नहीं दी गई थी। वापस आने पर नितिन को जानकारी हुई तो उसने पत्नी से नाराजगी जताई। इसे लेकर दंपती में विवाद हो गया था। नाराज होकर रश्मि बच्चों के साथ मायके चली आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें