फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चेकिंग अभियान में नौ स्कूली वाहनों के चालान, चार सीज

विज्ञापन
स्कूली वाहनों के ​खिलाफ कार्रवाई करते हुए एआरटीओ शांति भूषण पांडेय। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम की ओर से बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 13 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में नौ स्कूली वाहनों का चालान किए गए, जबकि चार वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

जिले में 912 स्कूली वाहन हैं, जिसमें 97 वाहन अनफिट हैं। स्कूल खुलने से पहले निगम ने अनफिट वाहन स्वामियों व स्कूल प्रबंधकों को नोटिस जारी किया था, फिर भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया। यही हाल अन्य जनपदों का भी है।
इसको लेकर प्रदेश सरकार ने 15 दिन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। परिवहन निगम के अफसरों ने बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया कि स्कूलों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें