फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 27 साल बाद विकास भवन में लगेगी लिफ्ट, फरियादियों को मिलेगी राहत

Sun, 01 Nov 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विकास भवन में लिफ्ट वाले स्थान का निरीक्षण करती तकनीकी टीम। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन मंजिला विकास भवन में 27 साल बाद लिफ्ट लगाने की तैयारी है। शनिवार को क्रिटिकल गैप योजना के तहत लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम ने भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अब एस्टीमेट तैयार होगा, जिससे निर्माण लागत स्पष्ट होगी। लिफ्ट लगने से फरियादियों और कर्मचारियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से राहत मिलेगी। विकास भवन का संचालन 15 दिसंबर, 1999 से हो रहा है। निर्माण के समय ही लिफ्ट के लिए जगह छोड़ी गई थी, लेकिन अब तक सुविधा नहीं मिली।
सीडीओ योगानन्द पांडेय ने क्रिटिकल गैप योजना के बजट से लिफ्ट लगवाने की पहल की है। इसमें एक बार में आठ से दस लोग सवार हो सकेंगे।
-
तीनों मंजिलों पर कई महत्वपूर्ण विभाग
विकास भवन की तीसरी मंजिल पर पशुपालन, बाल विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, मत्स्य पालन, पिछड़ा वर्ग और जनजाति कल्याण विभाग हैं। दूसरी मंजिल पर पंचायत, श्रम, स्वतः रोजगार विभाग के साथ सीडीओ, डीडीओ और पीडी कार्यालय हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में फरियादी और विभागीय कार्यों से लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन


बुजुर्गों और दिव्यांगों को होगी सहूलियत
अभी ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से असहज लोगों को परेशानी होती है। कर्मचारियों को भी दिनभर सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी पड़ती हैं। लिफ्ट लगने से सभी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें