फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओवरब्रिज पर टूरिस्ट वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, दो लोग घायल

Sun, 01 Nov 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक मुबारक
विज्ञापन
फरधान (खीरी)। ओवरब्रिज पर टूरिस्ट वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में हिमाचल प्रदेश के दो लोग घायल हो गए। इनमें वैन चालक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की टूरिस्ट वैन लखीमपुर से गोला जा रही थी। इसी दौरान सहकारी गन्ना विकास समिति फरधान की ओर से आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरब्रिज पर चढ़ रहा था, तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में वैन चालक पवन कुमार पुत्र विशाल थापा और उनके साथी प्रकाश पुत्र दिल बहादुर, निवासी हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फरधान पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ओयल पहुंचाया। पवन की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी महक शर्मा के अनुसार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

बाइक की टक्कर से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

बिजुआ। गुलरिया गांव निवासी 55 वर्षीय मुबारक की 30 अक्तूबर की रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बाइक की टक्कर से घायल हुए थे।
बम्हनपुर निवासी युवक बाइक संख्या यूपी 31सीसी 7427 से तेज रफ्तार में जा रहा था। उसने पैदल जा रहे मुबारक पुत्र असगर को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नीरज (19) पुत्र रामचंद्र और विष्णु (20) पुत्र रामकुमार निवासी सुरजी पुरवा, थाना निघासन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुबारक और विष्णु को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर मुबारक को लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-

तेज रफ्तार बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल
पसगवां। एनएच-30 के जंगबहादुरगंज बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सैदापुर, थाना पिहानी, हरदोई निवासी सोमिन पुत्र सोनू गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे पसगवां सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई जगह चोट और फ्रैक्चर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। संवाद

फाइल फोटो मृतक मुबारक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें