फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 23 के बाद अब 26 स्कूलों के विलय की दूसरी सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों के पड़ोसी विद्यालय में विलय की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में 23 स्कूलों को पड़ोस के स्कूल में समायोजित किया गया था, मंगलवार को विभाग ने 26 और स्कूलों की दूसरी सूची जारी कर दी। एक ओर जहां विभाग स्कूलों का विलय कर रहा है वहीं दूसरी ओर शिक्षक संगठन इसका विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 3106 परिषदीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए शासन की ओर से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पड़ोसी स्कूलों में विलय करने का आदेश जारी किया गया तो विभाग ने स्कूलों की छंटनी शुरू कर दी थी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले चरण में 23 स्कूलों की पहली सूची जारी की गई थी। जहां पर समायोजन का कार्य पूरा होने के बाद दूसरी 26 स्कूलों की सूची जारी कर दी गई है।
समायोजित हुए स्कूलों में बाल वाटिकाएं चलाई जाएंगी, साथ ही बच्चों की संख्या बढ़ने पर दोबारा एक से लेकर तीन तक की कक्षाएं इन्हीं विद्यालयों में संचालित होंगी। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें ताे 49 ऐसे विद्यालय हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 20 से कम है और 200 विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से कम है।
विज्ञापन



इन स्कूलों का पड़ोसी स्कूल में हुआ समायोजन

प्राथमिक विद्यालय कोरियाना- प्राथमिक विद्यालय तनसुखपुरवा, प्राथमिक विद्यालय सिंधिया- संविलियन विद्यालय जौहरा, प्राथमिक विद्यालय सोनपीपर-2- प्राथमिक विद्यालय सोनपीपर-वन, प्राथमिक विद्यालय रायपुर-2- प्राथमिक विद्यालय मूड़ा सवारान, प्राथमिक विद्यालय मुड़िया पूजागांव- उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िया पूजागांव, प्राथमिक विद्यालय हडेला- प्राथमिक विद्यालय कुशमौरी, प्राथमिक विद्यालय लखैया- प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर, प्राथमिक विद्यालय सेमरिया- प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ, प्राथमिक विद्यालय बेलापहाणा- प्राथमिक विद्यालय मझगवां, प्राथमिक विद्यालय प्रीतमपुर- प्राथमिक विद्यालय पिपरिया कप्तान, प्राथमिक विद्यालय बसहीखुर्द- संविलियन विद्यालय छिछौना, प्राथमिक विद्यालय झाले- प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय कजरिया-संविलियन विद्यालय गौरीफंटा, प्राथमिक विद्यालय त्रिकोलिया-संविलियन विद्यालय खूंटीखुर्द, प्राथमिक विद्यालय रहीमपुर- प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर अहलाद, प्राथमिक विद्यालय इमलिया-प्राथमिक विद्यालय घाघपुर, प्राथमिक विद्यालय सीएल साहनी- प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, प्राथमिक विद्यालय सेठ प्यारेलाल- प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, प्राथमिक विद्यालय गंगादीनपुरवा- प्राथमिक विद्यालय सिसैया, प्राथमिक विद्यालय किशनपुर ग्रंट- प्राथमिक विद्यालय खेरवा, प्राथमिक विद्यालय बर्मानगर- प्राथमिक विद्यालय बर्मानगर-1, प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर नवीन- संविलियन विद्यालय महुरैना, प्राथमिक विद्यालय रोहनिया- प्राथमिक विद्यालय शिवपुर साडा, प्राथमिक विद्यालय जमुनहां- उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा, प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर- उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापुर, प्राथमिक विद्यालय एनईआर मैलानी- प्राथमिक विद्यालय मैलानी प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें