फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित एईएस से दो और एनीमिया से एक की मौत

Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- संभावित एईएस से सोमवार को हुई थी बहन की मौत
विज्ञापन

- आईसीयू से लखनऊ रेफर किया गया था भाई को
- चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती एक बच्चे की एनीमिया से मौत
 जिले में बच्चों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। जिले में संभावित एईएस से जहां सोमवार को बहन की मौत हो गई थी, वहीं गुरुवार को भाई की मौत हो गई। वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती एक बच्चे की मौत एनीमिया से हुई है।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में गुरुवार को बहादुर निवासी प्रभात अवस्थी ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र देव प्रसाद, अलीगंज निवासी राजीव कुमार ने सात वर्षीय पुत्री रिया, भुड़वारा निवासी फूलचंद ने 11 वर्षीय पुत्र रमन, सलेमपुर कोन निवासी विनोद कुमार ने आठ वर्षीय पुत्र सुुुुभाष और सहजनकलां निवासी रामकुमार ने आठ वर्षीय पुत्री साक्षी को बुखार आने पर चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया है। इन बच्चों में एईएस की संभावना जताई गई है। इन बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, आईसीयू में भी भर्ती आठ बच्चों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के आईसीयू से लखनऊ रेफर किए गए आठ वर्षीय अजय को परिजन घर ले गए, घर पर उसकी मौत हो गई। जबकि चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराए गए आठ वर्षीय नितिन कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी नीमगांव की मौत हो गई। मौत का कारण एनीमिया बताया गया है।
विज्ञापन

 
गुलरिया संवाददाता के अनुसार दुजईपुरवा निवासी कमलेश चौहान की पांच वर्षीय पुत्री चांदनी और आठ वर्षीय पुत्र अजय को बुखार आने पर सीएचसी बिजुआ में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को चांदनी की मौत हो गई। जिस पर डाक्टरों ने मंगलवार को अजय को आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर अजय को बुधवार को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बताते हैं कमलेश अपने पुत्र अजय को लखनऊ ले जाने के बजाय सीधे घर लेकर चला गया, जहां उसकी मौत हो गई।

दो बच्चों की मौत से दुजयीपुरवा में शोक
गुलरिया। ब्लाक बिजुआ की ग्रामसभा दरियाबांद के मजरा गांव दुजयीपुरवा निवासी कमलेश के दो बच्चों की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर है। कमलेश की पुत्री चांदनी की सोमवार को तेज बुखार आने के बाद मौत हो गई, जबकि गुरुवार को उनके पुत्र अजय ने बुखार के कारण दम तोड़ दिया। चार दिनों के अंतराल में दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक है।

हर घर में पीड़ित पर नहीं पहुंच डॉक्टरों की टीम
दुजयीपुरवा में करीब 20 घर हैं। सभी गरीब परिवार हैं। कमलेश का कहना है कि हर घर में बुखार के मरीज हैं। यह बात उन्होंने सीएचसी में डॉक्टरों को बताई थी, लेकिन आज तक लोगों का परीक्षण करने अस्पताल से यहां कोई टीम नहीं पहुंची है। उनका यह भी कहना है कि डॉक्टर ध्यान देते तो उनके दूसरे बच्चे की मौत नहीं होती।
विज्ञापन

 
बिजुआ सीएचसी से अजय रेफर होकर आया था। उसे तेज बुखार थी। फिलहाल सभी जांचें भेजीं गईं थी, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण अजय को रेफर कर दिया गया था। उसकी मौत की जानकारी नहीं है। दोनों बच्चों की बुखार से मौत हुई है, इसलिए गांव में टीम भेजकर अन्य मरीजों का भी परीक्षण कराया जाएगा।
- डॉ. जावेद अहमद, सीएमओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें