फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दीपावली पर वसूली के आरोप में एडीओ पंचायत और सचिव हटाए

Sat, 14 Nov 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा ब्लॉक में दीपावली के नाम पर ग्राम पंचायत सचिवों से 10-10 हजार रुपये मांगने के आरोप में सीडीओ योगानंद पांडेय ने कार्रवाई की है। उन्होंने एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह और सचिव अरुण ध्वज मिश्रा को जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर वसूली का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी संदेश की जानकारी नहीं है। उनका मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा था। उन्होंने एक सचिव पर मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया था। साथ ही कोतवाली में तहरीर देने की बात कही थी, लेकिन अब तक तहरीर नहीं दी। वहीं, सचिव अरुण ध्वज मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि किसी के मोबाइल पर दूसरा व्यक्ति कैसे मैसेज भेज सकता है।
इस मामले में डीपीआरओ विशाल सिंह ने एडीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीडीओ ने एडीओ पंचायत और सचिव को हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें