फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीर की मिठास के साथ शुरू हुई 36 घंटे की कठिन तपस्या

Sat, 14 Nov 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शारदा नदी के किनारे छठपूजा की बेदियां तैयार करते श्रद्धालु। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही शनिवार शाम व्रती महिलाओं की 36 घंटे की निर्जला तपस्या शुरू हो गई। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य और छठी मैया को भोग लगाया।
विज्ञापन

रविवार शाम व्रती महिलाएं नदी और घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए जिलेभर में घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में भी पूजा सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।
शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत हुई थी। व्रती महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और अरवा चावल, चने की दाल व लौकी की सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। शाम को घरों में गुड़ की खीर, रोटी और अन्य पारंपरिक पकवान तैयार किए। पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर निर्जला व्रत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। शाम को बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाकर घाटों पर पहुंचेंगी। शहर के सेठ घाट समेत जिलेभर के नदी और जलाशयों के किनारे पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना से छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना करती हैं।
-
बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
पलियाकलां। छठ पूजा को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्साह का माहौल है। पर्व की तैयारियों के चलते पलिया के मुख्य बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में केला, सेब, नारियल, गन्ना, सूप, दउरा सहित पूजन में इस्तेमाल होने वाले अन्य फल और सामग्री की बिक्री तेज हो गई है।
पूर्वांचल के इस प्रमुख महापर्व को क्षेत्र में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। पलिया की बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल कॉलोनी के अलावा श्रीनगर, पटिहन, मुझहा, देवीपुर, गजरौरा, आजाद नगर, घोला और निषाद नगर सहित आसपास के गांवों में छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। घाटों की साफ-सफाई और सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छठ के पारंपरिक गीतों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। संवाद

छह छठ घाटों पर तैयारियां पूरी
बिजुआ। छठ पर्व को लेकर बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के छह घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पड़रिया तुला, नई बस्ती, मटेहिया, मालपुर, बेलहा सिकटिहा, सुंदरनगर टांगिया, नगर पंचायत भीरा और वन टांगिया में पर्व को लेकर उत्साह है। ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत के सहयोग से घाटों की साफ-सफाई, चूना छिड़काव, रंगाई-पुताई और सजावट कराई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश, टेंट और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। शनिवार को खरना पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। रविवार शाम महिलाएं घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। संवाद
-
अर्घ्य से पहले घाटों की सुरक्षा परखी

लखीमपुर खीरी। छठ पूजा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर चलुवराजु आर, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और सीओ सिटी महक शर्मा ने छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संभावित भीड़ को देखते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था समय से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। एसपी ने पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार पेट्रोलिंग और सतर्क निगरानी रखने को कहा। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद

शारदा नदी के किनारे छठपूजा की बेदियां तैयार करते श्रद्धालु। स्रोत : ग्रामीण

शारदा नदी के किनारे छठपूजा की बेदियां तैयार करते श्रद्धालु। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें