लखीमपुर खीरी। पुलिस भर्ती परीक्षा की अभ्यर्थी का प्रवेशपत्र जांच में फर्जी निकला।
कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि बीते बृृहस्पतिवार से पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच और शारीरिक मापदंड परीक्षा हो रही है। शनिवार को एसआई विनोद कुमार सिंह की पुलिस लाइन गेट पर ड्यूटी थी। इसी दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले के वडपुर निवासी महिला अभ्यर्थी दीपा भाटी अपना प्रवेशपत्र सहित अन्य प्रपत्रों के साथ आई।
इसकी सूचना उन्होंने आरटी सेट से भर्ती बोर्ड का कार्य देख रहे सहायक उप निरीक्षक सचिन त्यागी को दी। सहायक उप निरीक्षक ने जब महिला के प्रपत्र चेक किए तो प्रवेशपत्र पर पूजा रोनिहार जनपद देवरिया का पता निकला। दीपा भाटी ने कूटरचित प्रवेशपत्र पेश किया और उस पर अपनी फोटो एडिट की। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।