फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6, 9 व 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Tue, 05 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला खेल कार्यालय की ओर से सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6, 9 व 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन


उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि गुरुगोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरते समय 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को यू-डायस पोर्टल द्वारा जारी पेन भरना अनिवार्य होगा। बिना पेन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी, जबकि शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन भी पेन नंबर के आधार पर यू-डायस प्लस पोर्टल से किया जाएगा।
विज्ञापन


कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 9 से 12 वर्ष, कक्षा 9 के लिए 12 से 15 वर्ष और कक्षा 11 के लिए 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है। संबंधित आयु वर्ग के अनुसार जन्मतिथि की सीमा भी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें