फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का खर्च उठाएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने 32 बच्चों को बांटे आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र
विज्ञापन

सीएम बाल सेवा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का कलक्ट्रेट में हुआ सीधा प्रसारण
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी से प्रभावित, अनाथ, संकटग्रस्त हुए बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित उप्र सीएम बाल सेवा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हुआ।
डीएम अरविंद कुमार चौरसिया ने एडीएम अरुण कुमार सिंह के साथ 32 बच्चों को योजना के तहत अनुमन्य आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र बांटे। डीएम ने कहा कि शासन-प्रशासन इन सभी बच्चों की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का खर्च उठाएगा। डीएम ने मौजूद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने, अपने पैरों पर खड़े होने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बच्चेवार अधिकारी नामित करने की बात कही, जो समय-समय पर कुशलक्षेम प्राप्त कर बच्चों की समस्याओं का निदान करेंगे।
उन्होंने डीपीओ और स्वयं का सीयूजी नंबर व कैंप कार्यालय के फोन नंबर बच्चों और उनके परिजन को भी दिया। कहा कि कभी भी वह इन नंबरों पर बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने मौजूद सभी बच्चों से बातचीत कर भविष्य में तय किए गए लक्ष्यों के संबंध में जानकारी ली। यहां बता दें कि डीएम ने सभी 32 बच्चों को 18 वर्ष तक की आयु के लिए जिला राइफल क्लब के माध्यम से गोद लिया है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया कि दो बच्चों के माता-पिता दोनों की मौत होने से वह अनाथ हो गए हैं, जबकि 30 बच्चों के माता या पिता की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने योजना से प्राप्त होने वाले लाभों, पात्रता, प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेखों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम पूजा यादव, अनुराग सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति अनूप सक्सेना, एडीआईओ विपिन कुमार, एसटीयू प्रभारी प्रेमपाल सिंह, एसआई (महिला थाना) मधु ठाकुर, महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिष्ट मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें