फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध: डीएम

विज्ञापन
बाढ़ का जायजा लेने पलिया पहुंचे डीएम एसपी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ शुक्रवार को तहसील पलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने जंगल नंबर सात पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बाढ़ खंड के कराए जा रहे कटान निरोधक कार्यों को बारीकी से देखा। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर काम करते हुए समीपवर्ती गांवों को बाढ़ एवं कटान की समस्या से बचाया जाए। यहां पर भविष्य में एक ऐसी परियोजना बनाने पर विचार करें कि समीपवर्ती परियोजना से इस परियोजना को जोड़ा जा सके, जिससे इस क्षेत्र को बाढ़ एवं कटान से निजात मिल सके । डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हाल जाना और समस्याएं सुनीं। डीएम ने कहा कि बाढ़ एवं कटान पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए शासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दौरान एसडीएम पलिया पूजा यादव, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड राजीव कुमार, एसओ भीरा अजय राय सहित राजस्व एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें