-शिव मंदिर में दुग्ध अर्पित करते महा मंडलेश्वर।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। जूना अखाड़ा के पूज्य स्वामी महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने पौराणिक शिव मंदिर में पूजन किया ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ के राज किशोर के साथ महामंडलेश्वर, पालिकाध्यक्ष के आवास पहुंचे। जहां समाजसेवी वरुण अग्रवाल ने अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर अरविंद पांडे, महेंद्रनाथ पाठक, मनीष, योगेंद्र, राजेश्वर शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद