फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से परिवहन निगम चलाएगा अतिरिक्त बसें

Fri, 06 Nov 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और भैयादूज के मौके पर यात्रियों की बसों की समस्या को दूर करने के लिए परिवहन निगम शनिवार से अतिरिक्त बसें चलाने जा रहा है। दिल्ली, आगरा, कानपुर, बरेली, लखनऊ रूट पर परिवहन निगम सात 14 नवंबर तक बसों की संख्या बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

इन रूटों पर रोडवेज बसों के चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। खास बात यह है कि एक दिन में 300 से 2400 किलोमीटर की यात्रा करने पर चालकों और परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रविंद्र नायक द्वारा बसों की समस्या को दृूर करने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना चलाई गई है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही महानगरों में जाने वाली रोडवेज बसों का चक्कर बढ़ाने को लेकर चालकों-परिचालकों को भी दिशा-निर्देश दिए गए है ताकि त्योहारों में बसों की कमी और उसमें होने वाली भीड़ से यात्रियों को बचाया जा सके। इसके लिए शनिवार से बसें बढ़ाई जाएंगी। इनमें निगम की 85 और अनुबंधित 28 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें