फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर ईंट भट्ठा सीज

Fri, 06 Nov 2015 07:25 PM IST
मैगलगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकायुक्त से शिकायत बाद डीएम के निर्देश पर कस्बा स्थित जनता ब्रिक फील्ड भट्ठे को एसडीएम मितौली एवं खनन अधिकारी ने सीज कर दिया और भट्ठा मालिक के विरुद्ध अवैध खनन एवं पंचायत की जमीन की मिट्टी निकालने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित जनता ब्रिक फील्ड द्वारा अवैध खनन और ग्राम पंचायत की जमीन की मिट्टी निकालकर चकमार्ग, नाली आदि की मिट्टी निकाल लेने की शिकायत भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू ने की थी। इस मामले की जांच एसडीएम मितौली और तहसीलदार ने की और सारे तत्वों की जांच कर जमीन की पैमाइश करवाई, जिसमें यह सिद्ध हो गया था कि भट्ठा मालिक द्वारा अवैध खनन और पंचायत की जमीन की मिट्टी अवैध रूप से निकाली गई थी, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते भट्ठा मालिक के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर शिकायतकर्ता प्रदीप शुक्ला ने इस मामले के संबंध में लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा के यहां वाद दायर किया, जिसके बाद हुए जांच के बाद डीएम किंजल सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मितौली शादाब असलम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आनन फानन में एसडीएम मितौली शादाब असलम, तहसीलदार सुनील कुमार झा एवं खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने जनता ब्रिक फील्ड भट्ठे को सीज करते हुए इसके मालिक सेवक राम जेवरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें