फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में पहुंचे कृषि विभााग के एडी और जेडी, योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ मंडल के एडी कृषि जगदीश भट्ट व संयुक्त कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह बृहस्पतिवार दोपहर जिले में पहुंचे। उपकृषि निदेशक कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद दोनों अफसर विभाग के चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल होने गांवों में पहुंचे। एडी जगदीश भट्ट, उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा के साथ गोला क्षेत्र के गांवों में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए। उन्होंने खेतों में फसलों को देखा और किसानों से संवाद किया। वहीं संयुक्त कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी के साथ विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें