फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई : सीडीओ

Thu, 23 Jul 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय उर्वरक समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से खरीफ-2026 के लिए उर्वरकों की उपलब्धता, मांग, वितरण, स्टॉक आदि जानकारी ली।
विज्ञापन

सीडीओ ने उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं थोक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे विकास खंडवार आवंटन के अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति करें। किसी भी दशा में गैर-प्रचलित उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग या अनावश्यक उत्पाद खरीदने का दबाव न बनाया जाए। किसानों को केवल निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या ओवररेटिंग न होने पाए। सभी फुटकर विक्रेताओं ( निजी ब समितियों )को निर्देश दिए कि उर्वरकों का वितरण रोजाना सुबह नौ से शाम छह बजे तक करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें