फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल की आपत्तिजनक टिप्पणी: सिख समुदाय में रोष, सपा ने कहा- ऐसे पुलिसकर्मी को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री

Mon, 29 Jul 2024 12:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

सिख समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय को हटा दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद लोगों ने धरना खत्म किया। वहीं सपा ने इसे लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे सिख समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश है। आरोप है कि कोतवाल ने सिख समुदाय को आतंकवादी बताया था। इससे आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने पलियाकलां में जुलूस निकाला और रविवार देर शाम तहसील गेट के सामने नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग कोतवाल को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। सिख समुदाय के लोग रविवार रात दो बजे तक धरना-प्रदर्शन करते रहे। 

विज्ञापन


देर रात करीब एक बजे एएसपी नेपाल सिंह, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। सिख समुदाय के लोग कोतवाल को निलंबित करने की मांग करते रहे। एएसपी ने कोतवाल को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब ढाई बजे धरना खत्म किया गया। 

UP News: संतोष गंगवार बोले- सांसद रहते किसी को नाराज नहीं किया, अब बरेली वालों आशीर्वाद देना
विज्ञापन


सीओ पलिया यादवेंद्र यादव ने बताया कि एएसपी द्वारा कोतवाल को हटाने का आश्वासन दिया गया था। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय को लाइन हाजिर किया गया। बाकी यहां कौन आएगा और किसकी तैनाती होगी ये जिले से ही तय होगा। फिलहाल सिख समुदाय में आक्रोश बना हुआ है। समाजवादी पार्टी ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

सपा ने उठाई बर्खास्त करने की मांग 
सपा के एक्स एकाउंट पर लिखा गया है कि भाजपा सरकार में पुलिस की अभद्रता चरम पर है। पुलिस द्वारा किसी समुदाय को निशाना बनाकर अपशब्द बोले जाना बेहद शर्मनाक है। आरोपी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी मामले में कोतवाल को निलंबित करने की मांग की है। वहीं किसान नेता वीएम सिंह ने वीडियो जारी करते हुए पूरे मामले की निंदा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें