फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जगदेवपुर के अचल मिश्र को मिला प्रतिष्ठित किसान सम्मान

Wed, 10 Dec 2025 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी से पुरस्कार प्राप्त करते अचल मिश्रा। स्रोत : किसान
विज्ञापन
बिजुआ। गांव जगदेवपुर निवासी प्रगतिशील किसान अचल कुमार मिश्र को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कृषि में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेनियर फार्मर सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

अचल लंबे समय से गन्ना, धान और अन्य फसलों में उन्नत तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने पारंपरिक खेती को वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ा है। उनके प्रयासों में प्राकृतिक खेती, मिट्टी के स्वास्थ्य का संरक्षण, फसल विविधीकरण और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन नवाचारों के परिणाम स्वरूप न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है, बल्कि खेती की लागत भी कम हुई है। उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने में भी सफलता प्राप्त की है। उनके खेत आधुनिक कृषि के एक सफल मॉडल के रूप में देखे जाते हैं। क्षेत्र के कई किसान उनके फार्म पर आकर नई तकनीकें सीखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें