फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। एक युवती ने मोहल्ला भेड़ौरा वार्ड नंबर दो निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका आरोपी निखिल पुत्र राधे से पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार बीते शुक्रवार को निखिल ने शादी करने की बात कही। इसके चलते उसके परिजन भी विवाह की तैयारियों में जुट गए थे, लेकिन तय दिन पर निखिल घर से फरार हो गया।
सिंगाही एसओ अजीत कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें