फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। लखनऊ में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शारदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि लखनऊ के सुभाषनगर थाना महिगवां निवासी सतीश कुमार नामक युवक से फोन से संपर्क हुआ था। उसने अच्छी नौकरी का लालच देकर लखनऊ बुलाया। काम के दौरान युवक ने उससे नजदीकी बढ़ाई। कमरे पर आना-जाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि नौकरी से निकलवा देने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। थक हार महिला घर लौट आई। किसी न किसी बहाने आरोपी यहां भी आता रहा। महिला ने हिम्मत कर शारदा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए। प्रभारी निरीक्षक शारदानगर बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी का महिला के घर काफी समय से आना जाना था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें