फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर में जूता-चप्पल पहनकर घुसने का आरोप, किया प्रदर्शन

Mon, 07 Sep 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाने में शिकायत करने पहुंचे हिंदू संगठन के लोग। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़ (खीरी)। ढखवा गांव स्थित शिव मंदिर में आरती के समय दूसरे समुदाय के कुछ लोगों पर जूता-चप्पल पहनकर घुसने और व्यवधान डालने का आरोप लगाया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारियों ने रविवार को फूलबेहड़ थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन दिया और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सतीश दीक्षित, महेश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, शिवकुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, हर्ष कुमार, इंद्रसेन सिंह समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि शनिवार को शिव मंदिर में आरती हो रही थी। इस दौरान गांव के महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।
आरोप है कि गांव के कुछ लोग जूता-चप्पल पहनकर जबरन मंदिर में घुस गए। हिंदू संगठनों ने गाली देने और श्रद्धालुओं से मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर गांव के दो युवकों में कहासुनी हुई थी। आरती के समय किसी विवाद की बात सामने नहीं आई। वहीं, पुलिस ने मामले को तूल देने की कोशिश की बात कही। फिलहाल मामला शांत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें