फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इलाज के नाम पर दो लाख ठगने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Sat, 19 Jul 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना उचौलिया के एक गांव निवासी युवक ने नवजात शिशु के इलाज के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव सिसौरा नासिर निवासी मोबीन ने बताया कि गांव के ही फुरकान के कहने पर पत्नी को मैगलगंज स्थित शिवा अस्पताल में भर्ती कराया था। फुरकान ने इलाज में कम रुपये खर्च होने की बात कही थी। इस बात पर नसीम, फरजाना और इरशद ने भी हामी भरी थी। भर्ती कराने के बाद पत्नी शाहीन ने तीन अप्रैल 2024 ने पुत्र को जन्म दिया।
आरोप है कि रुपयों का इंतजाम करके जब वह घर से अस्पताल लौटा तो वहां उसका बच्चा गायब था। फोन से संपर्क करने पर पता चला कि उसके पुत्र की हालत खराब है। उसे इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। फुरकान ने ठीक होने पर बच्चा देने की बात कही। वहीं, अस्पताल में इलाज के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। बच्चा मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस बात की शिकायत जब पुलिस से की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित कोर्ट गया। कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें