फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चों के विवाद में आरोपियों ने पिता को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। गांव समैसा में बच्चों के विवाद में आरोपियों ने ग्रामीण की पिटाई कर दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना खमरिया क्षेत्र के ग्राम सभा समैसा निवासी 41 वर्षीय आफताब उर्फ अच्छे की पत्नी नगमा और पड़ोसी अजीमुद्दीन में बच्चों को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। नगमा ने बताया शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे आरोपी अजीमुद्दीन, नसीमुन, आरजू और गांव के ही तीन अन्य लोगों ने मिलकर आफताब की लाठी-डंडों व सरिया से पिटाई कर दी। मारपीट में आफताब के सिर में गहरी चोटें आईं।
पुलिस ने तहरीर ली और घायल अच्छे उर्फ आफताब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में इलाज के लिए भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगमा ने बताया कि पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी खमरिया विवेक उपाध्याय ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई थी। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया था। मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक आरोपी अजीमुद्दीन को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें