जानकारी के मुताबिक किशोरी अपने रिश्तेदार के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में आई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर पास के खेत में ले गए, जहां उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में रील बनाने के विवाद में 11वीं के छात्र ने दोस्त को गोली मारी, गंभीर हालत में बरेली रेफर
अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। एक आरोपी जावेद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस अभिरक्षा में निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।