फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गेहूं के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, बेटा बोला- मां को घर से उठा ले गए थे आरोपी

Sat, 28 Feb 2026 05:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के फरधाना थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता महिला का शव शनिवार को गांव से तीन सौ मीटर दूरी पर गेहूं के खेत में मिला। शव की हालत देख परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को गांव के ही कुछ लोग घर से जबरन मुंह दबाकर उठा ले गए। घटना 23 फरवरी की रात की है। परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। उसका शव शनिवार को गेहूं के खेत से बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि फरधान पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को दबाए रखा। मृतका के बेटे ने मां को खींच ले जाने की पुष्टि भी की है।

विज्ञापन


गांव निवासी महिला का शव शनिवार सुबह गेहूं के खेत में पड़ा देख सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या आरोप लगाया है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका के पुत्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई की शादी 25 फरवरी को थी। इसके लिए उसकी मां 23 फरवरी की रात वहां गाने बजाने गई थी। वहां से वह रात दस बजे घर के लिए निकली। आरोप है कि देर रात गांव के ही चार लोग आए और जबरन उसकी मां का मुंह दबाकर उसे अपने साथ ले गए। पुत्र ने सभी आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरतती रही। 

अगर पुलिस गंभीर होती तो बच जाती महिला की जान
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पुत्र ने बताया कि फरधान थाना पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो एसपी से भी मिलकर कार्रवाई करने और सकुशल मां की बरामदगी की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ को निर्देश जारी करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात कही थी लेकिन इसके बाद भी एसओ ने मामले में लापरवाही बरती। पुलिस महज गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले को ठंडेबस्ते में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सगे चार भाइयों पर हत्या का आरोप
मृतका के भतीजे ने बताया कि गांव के ही राजेश कुमार, सूरज कुमार, शिवरतन और दुर्वेश से उसकी पुरानी रंजिश है। लड़की को भगा ले जाने के आरोप में दो लोग जेल में है, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि उसी रंजिश में उसकी चाची की हत्या कर दी गई है।

पांच दिन बाद घर से तीन सौ मीटर दूर खेत में मिला शव
मृतका के भतीजे ने बताया कि चाची की तलाश की जा रही थी। इधर आरोपी गांव के ही गेहूं के खेत में बार-बार आ जा रहे थे। शंका होने घर के अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी गई तो सभी एक साथ खेत पर पहुंचे जहां पर गेहूं की फसल के बीचोंबीच महिला का शव पड़ा देखा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी 26 फरवरी को दर्ज की गई थी। इसका शव गेहूं के खेत में मिला है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें