पुलिस की गिरफ्त में मूर्तियां तोड़ने के आरोपी। पुलिस
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने 18 अप्रैल की रात बेलवा गांव के वीर बाबा स्थान पर मंदिर में स्थापित श्री बालाजी और दुर्गा माता की मूर्तियों को तोड़कर खंडित करने और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि अविनाश उर्फ मुन्नू निवासी ग्राम बेलवा थाना हैदराबाद हाल पता पटेल नगर गोला और अमर सिंह निवासी नई बस्ती बाइपास थाना गोला को गिरफ्तार करके चालान भेजा गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सर्विलांस की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
दोनों ने अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि मूर्तियां खंडित करने के पीछे उनका उद्देश्य धार्मिक उन्माद फैलाना था, लेकिन गांव वालों की सूझबूझ से वे अपने इरादे में विफल हो गए। बेलवा के पूर्व प्रधान मथुरा प्रसाद ने इसकी अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद