फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में शाकाहारी वन्यजीवों की गणना शुरू

Sat, 31 May 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा के वॉटरहोल में पानी पीता भालू। स्त्रोत- वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में शाकाहारी वन्यजीवों की गणना का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाली इस गणना में बाराहसिंघा, काला हिरन, चिंकारा, गैंडा, घड़ियाल और भालुओं को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने बताया कि यह कार्य सभी नौ रेंजों दुधवा, सठियाना, बनकटी, गौरीफंटा, उत्तर सोनारीपुर, दक्षिण सोनारीपुर, मैलानी, किशनपुर और बेलरायां रेंज में होगा। 30 मई से एक जून तीन दिन तक चलने वाली गणना के लिए वन कर्मियों की 48 टीमें गठित की गई हैं।
अभयारण्य में गणना कार्य दो पालियों प्रात: 05 से 10 बजे और अपराह्न 03 से सात बजे तक होगा। इसमें जंगल के अंदर और बाहरी हिस्से में विचरण करने वाले वन्यजीवों की भी गणना होगी। वन कर्मियों की टीमें प्रत्यक्ष रूप से दिखने वाले वन्यजीवों के अलावा उनके पगचिह्नों के आधार पर भी गणना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें