फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल

विज्ञापन
एंटीकरप्शन टीम के साथ लेखपाल-संवाद
विज्ञापन
निघासन/सिंगाही। सिंगाही के राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए सरकार से मिले अनुदान में 50 हजार रुपये लेने वाले लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सिंगाही थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक संजय तिवारी ने बताया कि निर्माण के लिए सरकार से 74 लाख रुपये की रकम मंजूर हुई थी। सात महीने पहले आई 29 लाख की पहली किश्त से निर्माण कराया जा चुका था। पहली किश्त से कराए गए निर्माण की भौतिक सत्यापन आख्या तहसील से मांगी गई थी। इसके लिए तहसील के एक अधिकारी उनसे दो फीसदी कमीशन मांग रहे थे।
काफी चक्कर लगाने के बावजूद काम न बनने पर परेशान संजय तिवारी ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारी को फिलहाल पचास हजार रुपये देने की सहमति दी। उक्त अफसर ने यह रकम सिंगाही लेखपाल जगदीश प्रसाद को सौंपने को कहा। एंटी करप्शन टीम के अफसरों से मिली हिदायत के मुताबिक वह मंगलवार को लेखपाल जगदीश प्रसाद निघासन में लिए गए किराए के कमरे पर पहुंचे पचास हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

लेखपाल के रुपये लेकर रखते ही एंटी करप्शन टीम ने उसको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निघासन से गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे लेकर सिंगाही थाने पहुंची। वहां देर शाम तक लेखपाल से पूछताछ जारी थी। साथी लेखपालों ने टीम के सदस्यों से बात करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। टीम प्रभारी संध्या सिंह ने बताया कि लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें