फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लेखाकार पर वेतन के एवज में पांच हजार रुपये वसूलने का लगा आरोप

Sun, 27 Jul 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायतीराज विभाग में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। विभाग के ही एक सफाई कर्मचारी ने लेखाकार पर वेतन सहित अन्य भुगतान निकालने के एवज में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत विभाग में लेखाकार भिखारी लाल राना 10 वर्षों से तैनात हैं, जिनकी मनमानी बढ़ चुकी है। आरोप है कि एक दिन का रुका वेतन निकालने पर दो हजार और एक माह का पांच हजार रुपये लेते हैं।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति में 10 से 15 और मृतक आश्रित के क्लेम पर 20 से 25 प्रतिशत मांगते हैं, जो नहीं देता उनको दौड़ाया जाता है। उच्च अधिकारियों की संस्तुति के बाद भी भुगतान अटके हैं। सफाई कर्मचारियों को निलंबित व वेतन रोकने की धमकी दी जाती है। इसी वजह से कोई मुंह नहीं खोलता है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उससे भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आठ प्रतिशत की मांग की। मना करने पर बिल नहीं भेजा। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच एडीपीआरओ से कराई। पैसा लेने की बात तो सामने नहीं आई, लेकिन फाइलें पेडिंग होनी पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें