फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में करंट लगने से पलिया के युवक की हुई मौत

विज्ञापन
मृतक सूरज का फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला बरबंडा निवासी एक युवक की पुणे में करंट लगने से मौत हो गई। युवक वहां पर कई सालों से कार्य करता था। युवक की मौत से यहां परिजन में कोहराम मच गया है। वहां से शव लाया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला बरबंडा निवासी रामाधार का 20 वर्षीय पुत्र सूरज उर्फ छोटू कई साल से पुणे में काम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक वह शटरिंग आदि का कार्य करता था तथा सरिया मोड़ने व ग्रिल का कार्य भी साथ में ही करता था। गुरुवार को उसकी वहां करंट लगने से मौत हो गई। सूचना साथियों ने परिजन को दी तथा शव को भेजने का इंतजाम किया। किसी तरह से शव यहां आ रहा है लेकिन शुक्रवार की देर शाम तक शव पलिया नहीं पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें