फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने फंदे से लटककर दी जान, पत्नी के नदी में कूदने की आशंका

विज्ञापन
ममता - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। पति के फंदे से लटककर जान देने की खबर पर पत्नी मायके से लापता हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार को उसका दुपट्टा सरयू नदी के पुल की रेलिंग से बंधा मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुल की रेलिंग पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पति की मौत के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना व कसबा सिंगाही के मोहल्ला वार्ड संख्या तीन निवासी ममता (20) की शादी कोतवाली धौरहरा के गांव अभयपुर निवासी मनोज के साथ हुई थी। गुरुवार को दंपती अपने रिश्तेदार के घर गंगापुरवा आए थे, जहां से दोनों सिंगाही आए। पति मनोज पत्नी ममता को मायके छोड़कर अपने घर अभयपुर चला गया। चाबी पत्नी के पास थी। इसलिए ताला तोड़कर वह कमरे में पहुंचा। जहां उसने रस्सी का फंदा गले में डालकर कुंडे से लटककर जान दे दी। ससुर गयाप्रसाद ने पुत्र के फांसी लगाकर जान देने की सूचना मोबाइल पर उसी दिन शाम साढ़े पांच बजे ममता को दी। बताते हैं कि इस दौरान ममता पड़ोसी फकीरा के घर पर उनकी बीमार पत्नी को देखने गई थी। सूचना पाकर ममता ने मोबाइल वहीं छोड़ दिया और कहीं चली गई। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को तलाश के दौरान उसका दुपट्टा सिंगाही-निघासन मार्ग पर सरयू नदी के पुल की रेलिंग से बंधा मिला। पास में ही हरे पत्ते पर सुसाइड नोट भी लिखा मिला, जिसमें कहा गया है कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसके ससुराल वाले हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में कूदी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की नदी में तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उधर पुलिस ने फंदे पर लटके युवक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। एसओ सिंगाही प्रदीप कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश कराई जा रही है। संवाद

सरयू पुल पर निरीक्षण करती पुलिस, लगी भीड़। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें