फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव प्रेमनगर चमरौधा निवासी चार साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। वह बिजली आने पर घर में बक्से पर चढ़कर पंखे का तार लगा रहा था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत निबौरिया के मजरा प्रेमनगर चमरौधा निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ मजदूरी पर धान की निकाई करने खेत पर गया था। घर पर पुत्री पूनम (10), शिवानी (6) और चार साल का पुत्र नवरत्न था। शाम को बिजली आने पर नवरत्न बक्से पर चढ़ गया और बिना प्लग का पंखे का तार लगाने लगा। इसी बीच एक तार उसके हाथ में लग गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने खेत पर आकर हादसे की सूचना दी। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो नवरत्न के हाथ में एक तार चिपका देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें