फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों पर पांच सवारियां, आपस में भिड़ीं दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मितौली। थाना मितौली क्षेत्र में रविवार रात पिपरझला पिकेट के पास ट्रिपल राइडिंग कर रही बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में बिना हेलमेट बाइक चला रहे दोनों चालकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीतापुर के मोहल्ला दुर्गापुर निवासी सुधीर राठौर (25) अपनी बुआ के बेटे रमाकांत की बरात में शामिल होने के लिए चचेरे भाई इस्माइलपुर निवासी संतोष (28) के साथ कस्ता जा रहा था। कस्ता से मितौली थाना क्षेत्र के गांव गाहिरा निवासी उस्मान (18), जोगियापुर निवासी धन्नो और धन्नो का साला अपने गांव वापस आ रहे थे। पिपरझला पुलिस पिकेट के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हेलमेट न लगा होने के कारण बाइक चला रहे सुधीर राठौर और उस्मान की मौत हो गई, जबकि संतोष और दूसरी बाइक पर सवार धन्नो और उसका साला घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर एसओ अनिल सैनी मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना मृतकों के परिवार वालों को दी। सूचना मिलते रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिवार वालों को सौंप दिया।
सुधीर मजदूरी कर पालता था परिवार
हादसे में मारे गए सुधीर राठौर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पांच भाइयों में सुधीर मंझिला था। उसके बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। सुधीर सीतापुर शहर में एक कपड़े की दुकान पर मजदूरी कर अपना परिवार पालता था। उसके एक तीन साल का बेटा है, जबकि उसकी पत्नी गर्भ से है। सुधीर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

चार भाइयों में छोटा था उस्मान
हादसे में मारे गए उस्मान के बड़े भाई भन्नू ने बताया कि उस्मान चार भाइयों जन्नू और शमशेर में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई। उसके पिता नाजिम, मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें