फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से डीसीएम के मालिक और चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया/जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करते समय डीसीएम और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में शाहजहांपुर के तिलहर निवासी डीसीएम चालक और मालिक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार को दोपहर तीन बजे सोनौवा तिराहा और जलालपुर गांव के बीच हुआ। शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर निवासी चालक 26 वर्षीय राजवीर डीसीएम में चाय पत्ती भरकर सीतापुर की ओर जा रहा था। डीसीएम में वाहन मालिक मौजपुर (तिलहर) निवासी चंदन (25) पुत्र पारेंद्र गुप्ता भी सवार था। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोनौवा तिराहा और जलालपुर गांव के बीच ओवरटेक करते समय साथ चल रहे ट्रक में डीसीएम भिड़ गईं, जिससे डीसीएम चालक राजवीर और मालिक चंदन घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में ट्रक सड़क के किनारे पेड़ में जाकर टकरा गया। इससे ट्रक में सवार जसविंदर सिंह (40) पुत्र बल्देव सिंह निवासी मुरादपुर नरायन जिला होशियारपुर पंजाब और राजवीर सिंह (35) पुत्र घर्मपाल सिंह निवासी लाडियान थाना पूसांकलां जिला जालंधर (पंजाब) और गुरविंदर सिंह (30) लतीयापुर जालंधर पंजाब घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें