फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 112 पीआरवी होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी की बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी में तैनात एक होमगार्ड की रविवार सुबह मौत हो गई। वह अपने घर से ड्यूटी करने के लिए बाइक से वापस आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक होमगार्ड के परिजन की दी। मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों मं कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी 3243 में तैनात 38 वर्षीय होमगार्ड तेजराम पाल थाना हैदराबाद क्षेत्र के सुजान पुर गांव का निवासी था। शनिवार शाम वह ड्यूटी करके अपने घर चला गया। रविवार सवेरे करीब दस बजे तेजराम बाइक से ड्यूटी करने के लिए वापस बांकेगंज आ रहा था। रास्ते में खरगापुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरा। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि वह हेलमेट लगाए हुए था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ हैदराबाद सुनीत कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होमगार्ड की मौत से उसकी पत्नी पिंकी देवी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है।
एक दिन पहले ही कस्बे में बरसाए गए थे फूल
कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों और होमगार्ड पर बांकेगंज कस्बे के व्यापारियों और नागरिकों ने शनिवार सुबह फूल बरसा कर उनका अभिनंदन किया था। इसमें पीआरवी 112 का होमगार्ड तेजराम पाल भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें