बम्हनपुर। गांव खैरहनी में एक मेडिकल स्टोर पर जांच करने पहुंचे सीएचसी अधीक्षक को एक युवक मरीजों का परीक्षण करता मिला। सीएचसी अधीक्षक ने मेडिकल स्टोर बंद कराकर परीक्षण कर रहे युवक को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
निघासन कोतली के गांव खैरहनी निवासी एक व्यक्ति का गांव में ही मेडिकल स्टोर है। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि वह दवा बिक्री करने के साथ ही मरीजों को दवा भी देता है। इस शिकायत की जांच करने सीएचसी अधीक्षक डॉ. लालजी पासी पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक लालजी पासी ने बताया कि जांच के दौरान आरोप सही मिले हैं। दुकानों को बंद करा दिया गया है। नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।