फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की छतरी उखड़ गई। जिससे ट्रैक्टर पर बैठे एक ग्रामीण की गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव बेला तुरसिया निवासी रामनरायण (50) पुत्र गंगाराम अजबापुर चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना तुलवाने आया था। रात को घर लौटते वक्त जंगबहादुरगंज- मोहम्मदी मार्ग पर गन्ना भरकर चीनी मिल की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाहर निकला गन्ना उसकी ट्रॉली की छतरी से टकरा गया। जिससे छतरी टूट गई। छतरी टूटने से ट्रैक्टर पर बैठा रामनरायण सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से चोट लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पौत्र संजय कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें