फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्या हेल्थकेयर की एंटीबायोटिक टेबलेट जांच में फेल

Wed, 20 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में निर्माण और जयपुर से सप्लाई
इस कंपनी की सभी दवाओं की बिक्री पर बैन
मेडिकल एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
ड्रग कंट्रोलर की अनुमति का इंतजार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रुद्रपुर स्थित अब्या हेल्थकेयर की एंटीबायोटिक दवा का सैंपल जांच में फेल मिला है। ड्रग इंस्पेक्टर ने शहर की विपुल मेडिकल एजेंसी से इस कंपनी की तीन दवाओं के नमूने लिए थे। लैब जांच में एंटीबायोटिक टेबलेट स्पोरियनस (खतरनाक) पाई गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए ड्रग कंट्रोलर को रिपोर्ट भेजी है। कंपनी की सभी दवाओं की बिक्री तत्काल बैन करते हुए संबंधित मेडिकल स्टोर्स को दवाएं वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।
जयपुर में वर्ष 2015 में मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण में कुछ दवाएं नकली पाई गई थीं। उन्हीं दिनों पता चला कि जयपुर स्थित मेसर्स ओसीन आर्गेनिक द्वारा अब्या हेल्थकेयर की दवाएं देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जा रही है। लखीमपुर खीरी में भी विपुल मेडिकल एजेंसी पर इस कंपनी की दवाएं सप्लाई की गई हैं। इसका खुलासा होने पर जयपुर के ड्रग कंट्रोलर ने 22 दिसंबर 2015 को उत्तर प्रदेश के कमिश्नर एफडीए को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया था। इसके बाद कमिश्नर के निर्देश पर ड्रग कंट्रोलर लखनऊ ने इस कंपनी की दवाओं के नमूने भरवाए थे। ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या ने 31 दिसंबर 2015 को विपुल मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी की ओर अब्या हेल्थकेयर की तीन दवाओं टेबलेट लाइसेफ ओ, ड्राई सीरप लाइफबेक्ट और सीरप लाइकोवे एक्सएल के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे थे। इनमें से टेबलेट लाइसेफ ओ की लैब रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जिसमें इसे स्पोरियस यानी खतरनाक बताया गया है। मसलन इस टेबलेट के फार्मूला ओफ्लाक्सिन और सेफेक्जिम की मात्रा निल पाई गई है।
विज्ञापन


दो अन्य दवाओं की लैब रिपोर्ट का इंतजार
लैब जांच के लिए तीन नमूने भेजे गए थे, जिसमें दो नमूने ड्राई सीरप एवं सीरप की रिपोर्ट आनी शेष है। इसी माह दोनों दवाओं की लैब रिपोर्ट आने की उम्मीद है, जिसके बाद विपुल मेडिकल एजेंसी, दवा आपूर्ति करने वाली जयपुर की मेसर्स ओसीन आर्गेनिक और निर्माता अब्या हेल्थेकेयर के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन


मेडिकल एजेंसी को इस कंपनी की सभी दवाएं वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में जिन मेडिकल स्टोर्स पर सप्लाई की गई है, वहां से दवाएं वापस ली जाएंगी। डीसी से अनुमति मिलते ही मेडिकल एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिले में सप्लाई करने वाले मेसर्स ओसीन आर्गेनिक की जांच के लिए एक टीम जयपुर जाएगी।
-संदेश मौर्या, ड्रग इंस्पेक्टर

दो-तीन बार जयपुर से माल मंगवाया, पक्के बिल पर दवाएं मंगवाता हूं। सैंपल फेल हुआ तो यह निर्माता कंपनी की जिम्मेदारी है।
- विपुल बरनवाल, प्रोपराइटर विपुल मेडिकल एजेंसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें