जेसीआई लखीमपुर के तत्वाधान में आयोजित शताब्दी जनसंपर्क सप्ताह 2015 के चौथे दिवस मिस्टर लखनऊ रीजन 2 बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप आयोजित की गई, जिसमें लखनऊ रीजन के कई जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस बार कड़े संघर्ष के बाद लखनऊ के बलवीर सिंह को मिस्टर लखनऊ रीजन के खिताब से नवाजा गया। वहीं अभिषेक को मसल्समैन के खिताब से नवाजा गया।
विभिन्न भार वर्गों में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में 0-50 किग्रा भार वर्ग में संजय कुमार, 51-55 भार वर्ग में प्रशांत, 56 से 60 भार वर्ग में अनीफ, 61 से 65 भार वर्ग में अभिषेक कुमार, 66 से 70 भार वर्ग में सैयद वासिल रजा, 71 से 75 भार वर्ग में बलवीर सिंह, 75 से 80 के भार वर्ग में आकाश विजेता घोषित किए गए। इसी प्रकार 80 से ज्यादा भार वर्ग में अमन मिश्रा चयनित किए गए। वहीं लखीमपुर के अंकित तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निदेशक आनंद अग्रवाल, सह निदेशक नितिन श्रीवास्तव व प्रभारी मुकेश बरनवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप गुप्ता ने की। वहीं निर्णायक के रूप में लखनऊ से आसिर आगा, अमृत पाल सिंह और मिस्टर गोवा रह चुके सुदीप कुमार शामिल थे। इस दौरान आर्येंद्र पाल सिंह, अभिषेक मिश्रा, उमेश मिश्रा, श्याम किशोर सिंह, अमित मिश्रा, मुकेश बरनवाल, अमर सिंह, देवेश गुप्ता, राममोहन गुप्ता, विशाल सेठ, आनंद अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।