फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद, सम्मान और सशक्तिकरण का संगम है आकांक्षा कैफे : कमिश्नर

Wed, 11 Jun 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फीता काटकर आकांक्षा कैफे का उद्घाटन करतीं कमिश्नर: स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार की शाम राजापुर चौराहे पर स्थित आकांक्षा कैफे का उद्घाटन किया। इसमें सिर्फ चाय-नाश्ते की जगह नहीं, बल्कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन

कमिश्नर डॉ. जैकब ने कहा कि यह केवल एक कैफे नहीं, यह महिलाओं की आकांक्षाओं को पंख देने का एक सशक्त प्रयास है। डीएम की पहल पर खीरी की महिलाएं अब आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आकांक्षा कैफे सिर्फ एक कैफे नहीं, यह हमारी बहनों के सपनों का मंच है। जब महिलाओं को अवसर मिलता है, तो वे सिर्फ घर नहीं, समाज और देश की तस्वीर बदल देती हैं। आकांक्षा कैफे के खाद्य पदार्थों का लुत्फ भी उठाया। जून में महिलाओं ने अब तक 20 हजार की बिक्री की है। कैफे में तीन विशेष सेक्शन तैयार किए गए, जिसमें चाय गली, आइसक्रीम पार्लर और चटकारा जंक्शन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें