फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समर कैंप के समापन पर पुरस्कृत की गईं छात्राएं

Wed, 11 Jun 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के जिला पंचायत कॉलेज में बोलते मुख्य अति​थि। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज में बीस दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया, जिसमें प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय भारत सरकार के राजभाषा विभाग के सदस्य डाॅ. अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति के तहत समर कैंप से सकारात्मक व रचनात्मक सोच विकसित होती है। ऐसे कैंप ही विद्यार्थियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का काम भी करते हैं। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने से केवल मशीनी मानव न बनें संवेदनशील होकर राष्ट्रीय मूल्यों से पल्लवित होकर मानवता के लिए भी कार्य करें।
समर कैंप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही काॅलेज की तरफ से मुख्य अतिथि को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलम कश्यप ने किया। जबकि आरएसएस पलिया के सह नगर संघ चालक सलिल अग्रवाल ने सभी के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। इस मौके पर अतुल सिंह, सुमन गुप्ता, चंद्रप्रभा सिंह, गोल्डी, निहाल, कलाकांत, छाया पांडेय समेत अन्य स्टाॅफ, छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें