फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चारपाई हटाने के विवाद में युवक को पीटा, दो गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। रास्ते में चारपाई डालने के विरोध पर कुछ लोगों ने गांव के ही एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव कोडरी निवासी संजय कुमार गांव के ही कुछ लोगों के साथ सोमवार रात चारपाई पर बैठे थे। इस बीच गांव के ही रवित ने चारपाई रास्ते में पड़ी होने की बात कह किनारे हटाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर संजय और उनके पुत्र सूरज रवित पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घर वालों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें