सिंगाही । कस्बे के वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार को साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, युवक को लोगों ने साइकिल चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ में बांध दिया गया और पीटा गया। पिटाई के बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, थाने में पूछताछ के बाद युवक से चोरी की गई साइकिल बरामद कर ली गई।
इसके बाद पुलिस ने मामले को आपसी समझौते के आधार पर रफा-दफा कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।