फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी को ले जा रहा था युवक, दोनों को नेपाल सीमा पर पकड़ा

Sat, 13 Dec 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। धनगढ़ी (नेपाल) से 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला-फुसला कर गुजरात ले जा रहा था। गौरीफंटा सीमा पर शक होने पर एसएसबी की महिला विंग ने दोनों को पकड़ लिया। एसएसबी ने किशोरी व युवक को नेपाल पुलिस व एनजीओ की मौजूदगी में परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

एसएसबी 39वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट रवि समोटा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गौरीफंटा सीमा पर एसएसबी इंस्पेक्टर नरेश कुमार जवानों व महिला विंग के साथ चेकिंग कर रहे थे। धनगढ़ी नेपाल से गौरीफंटा की ओर आ रहे एक 18 वर्षीय युवक व किशोरी को शक होने पर एसएसबी महिला जवानों व भारतीय एनजीओ एमएसएस ने रोककर कैंप में ले जाकर पूछताछ की।
युवक ने अपना नाम भरत रावल पुत्र खकेंद्र रावल निवासी वार्ड नौ मंगलसेन जिला आछाम बताया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किशोरी से प्रेम करता है और उसे राजकोट गुजरात लेकर जा रहा था, जहां वह कुक का काम करता है।
विज्ञापन

युवक के पास से कक्षा दस की मार्कशीट और किशोरी के पास से जन्म प्रमाणपत्र व उसकी मां की नागरिकता मिली है। इसके बाद एसएसबी ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर नेपाल सीमा पर तैनात नेपाली संस्था व एपीएफ पुलिस की मौजूदगी में दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें