फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने खंगाले कमरे

Sat, 13 Dec 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के अजीतनगर में इसी दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंचे थे चोर। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। डिग्री काॅलेज के आगे मुख्य पटिहन मार्ग के पास चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। बताया जाता है कि गृहस्वामी परिवार संग दिल्ली में रहकर काम करते हैं। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। घर मालिक के आ जाने के बाद ही क्या चोरी हुआ, इसका सही से अनुमान लग सकेगा।
विज्ञापन


अजीतनगर निवासी राजकिशोर ने पटिहन मार्ग पर डिग्री काॅलेज के आगे एक मकान खरीदा है, जिसमें उनका सामान रखा रहता है। शुक्रवार को मोहल्ले के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। राजकिशोर को फोन करके बताया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर राजकिशोर दिल्ली से निकले हैं, पर शाम तक पहुंचे नहीं थे। इसके चलते चोरी हुए माल का अंदाजा नहीं लग पाया है।
चोरों ने पहले मुख्य द्वार पर लगे लाॅक और ताले को काटा। इसके बाद कमरों में लगे तालों को तोड़कर चोरी की। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और मकान मालिक के आने के बाद ही चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी दी जा सकेगी।

पलिया के अजीतनगर में इसी दरवाजे को तोड़कर अंदर पहुंचे थे चोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें