फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन के विवाद में युवक को लगी गोली, भाई और उसके साथियों पर आरोप

Thu, 04 Jun 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़। थाना क्षेत्र के लठिया गांव में बृहस्पतिवार शाम जमीन के विवाद के चलते एक युवक को उसके ही भाई ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली फूलबेहड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बासहामाफी के मजरा लठिया गांव में शाम करीब पांच बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में स्प्रे कर रहे मनोहर लाल (36) पुत्र श्रीराम को गोली मार दी गई। परिजन राजेश के अनुसार मनोहर खेत में काम कर रहे थे, तभी उनके भाई मुंशी पुत्र श्रीराम तथा कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान मनोहर को गोली मार दी गई, जो उनके पेट में जा लगी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मनोहर को परिजन तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल के भाई राजेश ने बताया कि परिवार में जमीन का विवाद चल रहा है, लेकिन घटना के समय कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंशी और उसके साथियों ने अचानक हमला कर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें