फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले सात मेधावी सम्मानित

Wed, 03 Jun 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बच्चों को सम्मानित करते हुए विधायक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की ओर से बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सात मेधावियों को सम्मानित किया गया। अविचल वर्मा, अंश गुप्ता, अनन्या गुप्ता, पुलकित सिंह, आराध्या, साहिल और काव्या वर्मा को प्रशस्ति पत्र कर बधाई दी गई।
विज्ञापन

गुरु नानक इंटर कॉलेज में डॉ. ओपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक योगेश वर्मा और विशिष्ट अतिथि सेवक सिंह अजमानी ने दीप जलाकर किया। मेडिकल कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई के लिए देहदान का संकल्प लेने वाले सेवक सिंह अजमानी को विधायक ने सम्मानित किया।
इसके बाद जून में जन्मे संस्था के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित मासिक बैठक में महामंत्री नरेश चंद्र वर्मा ने पिछले माह की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। इस दौरान अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें